गोदाम प्रबंधक की मनमानी हजारों खाली बोरी सड़कर हुआ बर्बाद

Jan 12, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

गोदाम प्रबंधक की मनमानी हजारों खाली बोरी सड़कर हुआ बर्बाद गोदाम प्रबंधक की मनमानी हजारों खाली बोरी सड़कर हुआ बर्बाद

गोदाम प्रबंधक की मनमानी हजारों खाली बोरी सड़कर हुआ बर्बाद

परबत्ता, एक प्रतिनिधि गोदाम प्रबंधक की मनमानी से हजारों की संख्या में खाली बोड़ी सड़कर बर्बाद हो गई है। इस घटना को छुपाने के लिए विभाग के अधिकारी द्वारा जर्जर गोदाम में छुपाकर रखा गया है। विभाग के अधिकारी की उदासीनता के कारण सरकार को लाखों की क्षति पहुंची है। इसका मुख्य कारण अधिकारी का नियमित अपनी ड्यूटी पर नहीं आना तथा अस्थायी लोगों से राशन का रखरखाव व निगरानी नहीं कराया जाना शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कई वर्ष पूर्व जनवितरण प्रणाली व विभिन्न स्कूलों को राशन उपलब्ध कराने के लिए एफसीआई गोदाम का निर्माण कराया गया है क अनाज भंडारण आदि के उद्देस्य से विभाग द्वारा हजारो खाली बोड़ी उपलब्ध कराया गया था, लेकिन विभाग के अधिकारी की उदासीनता के कारण उक्त लाखों की बोरी सड़कर बर्बाद हो चुकी है।

अगर इस बोरी पर ध्यान दिया जाता तो सरकार को आज लाखों का राजस्व की क्षति नहीं होती। इधर स्थानीय ग्रामीण सह सीपीआईएम नेता नवीन चौधरी, सीपीआई नेता कैलाश पासवान आदि ने बताया कि अगर गोदाम प्रबंधक को बोरी की जरूरत नहीं थी तो उच्चाधिकारी से आदेश प्राप्त कर डाक व अन्य माध्यम से खाली बोरी को बेचकर सरकार के खाते में राशि जमा की जा सकती थी, लेकिन अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिणाम यह हुआ की लाखों की खाली बोरी बर्बाद हो गई। बोले अधिकारी : पूर्व के अधिकारी द्वारा उन्हें चार्ज दिया गया है। इस संबंध में उन्हें फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। सुमन कुमार, एजीएम, परबत्ता। फोटो : 22

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;