
नाबालिग लड़की के अपहरण में दो को पांच साल सश्रम कारावास
नाबालिग लड़की के अपहरण में दो को पांच साल सश्रम कारावासनाबालिग लड़की के अपहरण में दो को पांच साल सश्रम कारावासनाबालिग लड़की के अपहरण में दो को पांच साल स
खगड़िया, विधि संवाददाता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय शैलेंद्र कुमार (टू) ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में दो सगे भाई को पांच साल का सश्रम कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की भी दोनों दोषसिद्ध को भुगतने पड़ेंगे। सजा के बिंदू पर सरकार पक्ष से अपर लोक अभियोजक नरेश दास एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवशंकर यादव के बहस सुनने के बाद यह सजा मुकर्रर की गई है। घटना 14 नवंबर 2009 के सुबह की है।
नाबालिग अपहृता सुबह 6 बजे अपहरणकर्ता की बहन के साथ शौच के लिए गई थी। जब 10 बजे दिन तक घर वापस नहीं लौटी। तब पता चला कि सूचक की पुत्री को महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रघुनंदन यादव के पुत्र मुन्ना यादव और उसका भाई धनंजय यादव उसकी पुत्री को महेशखुंट रेलवे स्टेशन जाते देखा। इस सूचना पर सूचक एवं कुछ लोग बिना समय गंवाए स्टेशन पहुंचे तो देखा कि उसकी नाबालिग पुत्री को मुन्ना यादव एवं धनंजय यादव साथ लेकर वैशाली ट्रेन में चढ़ गए और ट्रेन खुल गई। दोषी मुन्ना यादव व धनंजय यादव के पिता ने भरोसा दिया कि 5-6 दिनों में उसकी पुत्री को मंगवा देंगे, लेकिन यह सब छलावा था। तब सूचक ने प्राथमिकी दर्ज करायी। अपहृत पुत्री ने न्यायालय में साक्ष्य दी और घटना की पुष्टि हुई। शतरंज: सीनियर वर्ग में प्रशांत कुमार ने मारी बाजी खगड़िया में जिला शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य समापन अंडर-14 एवं सीनियर मीरा-नारायण बाबू मेमोरियल 13वीं शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिला अंडर-14 एवं सीनियर मीरा-नारायण बाबू मेमोरियल 13वीं शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का सफल दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 जनवरी को एक होटल में किया गया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशांत कुमार ने 4.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभम कुमार ने भी 4.5 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान तथा रुद्र वीर सिंह ने 3.5 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही अंडर-14 बालक वर्ग में प्रतीक कुमार ने 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। मयंक कुमार को 4.5 अंकों के साथ द्वितीय तथा नेवक कुमार को 4 अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में भाव्या श्री ने 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जेनिफर ने 3.5 अंकों के साथ द्वितीय एवं स्वास्तिका सिंह ने 3 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बेस्ट लिटिल गर्ल का पुरस्कार अक्षिता सिंघानिया एवं बेस्ट लिटिल ब्वॉय का पुरस्कार आयान्स खेरिया को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीतकांत वर्मा, जिला सचिव विप्लव रंधीर, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार गुप्ता तथा सोशल एक्टिविस्ट अमरीश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन की सफलता पर संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार गुलशन कुमार सोनल महतो, राज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला सचिव विप्लव रंधीर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले के अनेक खेलप्रेमी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। फोटो: 17 कैप्शन: शुक्रवार को चैंपियनशिप के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ अतिथि। अलग-अलग घटनाओं में आग से आधा दर्जन घर जले, लाखों के नुकसान जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर व चौथम के हरदिया गांव में हुई घटना आसपास के लोगों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू खगड़िया एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर व चौथम के हरदिया गांव में अलग-अलग घटनाओं में आग से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। जिसमें लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पसराहा क्षेत्र के सतीशनगर वार्ड नंबर दो में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। हल्की पछुआ हवा के कारण एक घर से उठी आग की लपटों ने आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर मे रखे सभी समान जलकर राख । आग गुरुवार देर रात आग लगने की बात बताई जा रही है। गांव में अफरातफरी मच गई। दमकल पहुंचने की जगह नही रहने पर वाहन नही पहुंच पाया।इसकी जानकारी पसराहा पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि आग लगने से वार्ड नंबर दो के चानिक सहनी, बरेलाल सहनी और रोशन कुमार का घर जलकर राख हो गया। इसके साथ अंदर रखे लगभग गेंहू, टेबल, कुर्सी, ठंड के कपड़े कुछ जमीन का कागजात भी जलने की बात कही जा रही है। पीड़ित चानिक सहनी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परबत्ता अंचलाधिकारी हरिणाथ कुमार को दी।राजस्व कर्मचारी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर क्षति का आकलन रिपोर्ट भेजते हुए कहा कि बहुत जल्द सभी परिवार को राहत सहायता दी जाएगी। फोटो: 35 कैप्शन: जिले के पसराहा थानान्तर्गत सतीशनगर में जले घर मे बिखरी राख। बॉक्स: चौथम: हरदिया पंचायत में आग से तीन घर जलकर राख, अफरातफरी गुरुवार की देर रात अचानक हुई आग लगने की घटना चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से बिट्टू कुमार, रुपेश कुमार और पिंटू कुमार के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग में घरों में रखा बहुमूल्य सामान, अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात समेत खाने-पीने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया विश्वनाथ रजक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अंचल अधिकारी (सीओ) को दी। चौथम के सीओ रवि राज ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन सीट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




