केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत

खगड़िया। एक प्रतिनिधि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को खगड़िया जिले की सीमा पर पहुंचने पर केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक बबलू मंडल ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान विधायक बबलू मंडल ने केंद्रीय मंत्री से खगड़िया जिले के विकास, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खगड़िया कृषि एवं पशुपालन प्रधान जिला है और यहां इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य मंटुन चौधरी, उमेश सिंह पटेल, सिद्धांत कुमार, रविन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria Newsकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का किया भव्य स्वागत