बैठक में मानदेय भुगतान नहीं किए जाने पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

बेलदौर में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक हुई, जिसमें सेविकाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में लंबित मानदेय भुगतान, पोषाहार राशि की नियमित उपलब्धता और समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पदाधिकारियों ने संघर्ष की चेतावनी दी अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं।

 बैठक में मानदेय भुगतान नहीं किए जाने पर हुई चर्चा

बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक रविवार को बेलदौर बाजार स्थित नाथ बाबा स्थान में संपन्न हुई। जिसमें सेविका एवं सहायिकाओं के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने विभाग एवं सरकार से लंबित पांच माह के मानदेय का भुगतान अविलंब करने, पोषाहार राशि नियमित रूप से उपलब्ध करवाने एवं सेविका सहायिकाओं के समस्या का समाधान शीघ्र करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।