Khagaria News: गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष

Khagaria News: गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष

Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता जन विकास मंच, गोगरी की आवश्यक बैठक विधिज्ञ संघ गोगरी के परिसर में डॉ प्रियवर्त सिंह अधिवक्ता सह संयोजक जन विकास मंच गोगरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मंच के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। डॉ प्रियवर्त सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोगरी को जिला बनाया जाए। साथ ही गोगरी को विधानसभा क्षेत्र बनाया जाय। गोगरी अनुमंडल में ट्रेजरी बनाया जाए, ताकि यहां के आम जन मानस को कठिनाईयों का सामना करना नहीं पड़े। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद गोगरी के सभापति रंजीता रंजन निषाद, अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, अधिवक्ता शिव शंकर ठाकुर, पूर्व शिक्षक नरेश प्रसाद सिंह, नरेश कुमार यादव, जानकीनाथ साहनी, रविश अन्ना, अधिवक्ता हरिश्चंद्र पटेल, लखन प्रसाद निषाद, कृपा शंकर मिश्र, राजकिशोर रवि आदि उपस्थित हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: गोगरी के विकास के लिए जन विकास मंच करेगी संघर्ष