Khagaria News: सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता के निर्देश
Khagaria News: सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता के निर्देश सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता के निर्देशसैनिक कल्याण से जुड़

Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैक्ठक के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत बिन्दुवार चर्चा की गई। बैठक के दौरान सेना के जवानों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, सैनिक बंदोबस्ती से संबंधित समस्याएं, पॉलीक्लिनिक के लिए भूमि की उपलब्धता आदि के मुद्दे डीएम के समक्ष रखें। डीएम ने इस दौरान सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों से संबंधित प्रत्येक समस्या को पूरी संवेदनशीलता एवं समुचित तत्परता के साथ सुना जाए तथा उनके मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। डीएम ने एसडीसी प्रवीण कुमार को निर्देश दिया कि कार्यालय में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के लिए एक समर्पित प्रकोष्ठ का गठन करें। यह प्रकोष्ठ सैनिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन की निगरानी करेगा। बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल अमोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक उपस्थित थे। डीएम ने उपस्थित सभी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिक कल्याण से संबंधित विषयों पर प्रत्येक माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी जिससे समस्याओं की निरंतर समीक्षा एवं उनके समाधान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।


