Khagaria News: गेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, काफी संख्या में जुटे कांवरिया
Khagaria News: पेज चार की लीड:::गेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, काफी संख्या में जुटे कांवरियागेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, काफी संख्या में जुटे कांवरियागेरुआ

Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि श्रावण माह के दूसरी सोमवारी को लेकर रविवार को गंगा घाट अगुवानी व आसपास का इलाका पूरी तरह से कांवरियों से पट गया। बताया जा रहा कि उत्तरवाहिनी गंगा घाट से प्रत्येक रविवार को हजारों की संख्या में कांवरिया गंगा जलभर कर जिले समेत सीमावर्ती जिले के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए डाकबम के रूप में रवाना होते हैं। इधर रविवाार को दोपहर के बाद से ही दिन बीतने के साथ ही कांवरियों की भीड़जुटने लगी थी और हर हर महादेव की जयकारा से पूरा इलाका गुंज गया था। इसके साथ ही नाव के माध्यम से देवघर जाने के लिए यहां रविवारको काफी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज रवाना होते हैं। अगुवानी बस स्टैण्ड से लेकर गंगा घाट तक हर कांवरियों एक ही शब्द था बोल - बम का नारा है बाबा एक सहारा है । इधर दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिये मधेपुरा के सिद्धेश्वर स्थान, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, भागलपुर जिले के मड़वा शिव मंदिर, बेलदौर के फुलेश्वर स्थान आदि धार्मिक स्थानों पर जलाभिषेक के लिए रविवार जल भरकर रवाना हुए। जहां एक ओर युवाओ की टोली डाकबम बनकर तो दूसरी ओर सामान्य कांवरिया भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दंडाधिकारी व पुलिस बल जगह जगह तैनात थे। हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जिससे कांवरियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
एसडीआरएफ की टीम भी कर रही थी मॉनीटरिंग
गंगा नदी में कांवरियों की सुरक्षा के लिये एसडीआरएफ की टीम लगातार बोट से गश्त कर रही थी। वहीं लोगों से गहरे पानी में नहीं जाने की भी अपील कर रहे थे। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कांवरियों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार थी। कांवरिया की सेवा में जुटे थे लोग :
कांवरियों की सेवा में लगे लोग
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी क़ो जलाभिषेक के लिये रविवार क़ो हजारों कांवरिया जल भरने गंगा घाट अगुवानी पहुंचे। इधर प्रखंड के मुख्य सड़क महेशखूंट अगुवानी व जीएन बांध स्थित अगुवानी नारायणपुर के रास्ते भागलपुर जिले के मड़वा स्थान, मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान, बेलदौर के फुलेश्वर स्थान जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिये जगह -जगह शिविर लगाकर शरबत, लस्सी, टॉफी, फल देकर कांवरियों की सेवा में लगे हुए थे।स्थानीय युवाओं के बीच कांवरियों की सेवा भाव का एक मिशाल देखा जा रहा था । सभी लोग कांवरिया की सेवा में लीन थे। वहीं जगह जगह कांवरिया के उत्साह के लिये डीजे, साउंड वॉक्स लगाकर उत्साह वर्धन में लगे हुए थे।

