Khagaria News: श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा श्रवण को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा श्रवण को पहुंचे हजारों श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा श्रवण

Khagaria News: श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा श्रवण को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड के कैजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद व्यास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय श्रवण किया। पूरे दिन यज्ञ स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। लगातार तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। गौरतलब है कि यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 251 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। जिला परिषद अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर यज्ञ मंच का विधिवत उद्घाटन किया था। पंडित निरंजन झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काली कोसी नदी से पवित्र जल भरकर निकली कलश यात्रा गरहा, मुसहरी, बलुआ मुसहरी, घाट मुसहरी सहित विभिन्न टोले-मोहल्लों और चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में घोड़े, वाहन, ढोल-नगाड़े और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा。

कथा का महत्व

कथा के दौरान व्यासपीठ से प्रमोद व्यास जी महाराज ने चारों युग-सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग-का महत्व बताते हुए कहा कि देवताओं का अमृत शरीर को अमर बना सकता है, लेकिन श्रीमद्भागवत का अमृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए।

धार्मिक झांकियां

उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भागवत कथा तथा रात 9 बजे से 10 बजे तक वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। कलाकार रोशनी कुमारी की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं।

सामाजिक संदेश

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि भागवत कथा समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की। मौके पर सुमलेश कुमार, रिंकू कुमारी, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

फोटो: 18

कैप्शन: बेलदौर: शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा सुनते लोग।

प्रश्न और उत्तर

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कहाँ हो रहा है?
श्रीमद्भागवत कथा बेलदौर प्रखंड के कैजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria News: श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा श्रवण को पहुंचे हजारों श्रद्धालु