ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामानसी: रिटायर्ड कर्मी ने की खुदकुशी

मानसी: रिटायर्ड कर्मी ने की खुदकुशी

मानसी रेलवे स्टेशन में शनिवार को एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने राज्यरानी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृत रिटायर्ड रेलकर्मी मानसी थाना के राजाजान गांव के विन्देश्वरी शर्मा (67 वर्ष) बताया जा रहा...

मानसी: रिटायर्ड कर्मी ने की खुदकुशी
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 07 Apr 2019 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मानसी रेलवे स्टेशन में शनिवार को एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने राज्यरानी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृत रिटायर्ड रेलकर्मी मानसी थाना के राजाजान गांव के विन्देश्वरी शर्मा (67 वर्ष) बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि घरेलू कलह से इनदिनों वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। रोज सुबह वे मानसी रेलवे रैक प्वाइंट टहलने के लिए आया करते थे। शनिवार की सुबह वे खुदकुशी का फैसला कर ही निकले। मानसी रेलवे स्टेशन में पहले से खड़ी सहरसा-पटना 12567 अप राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही खुली सिगनल ऑफिस के समीप उन्होंने बोगी के नीचे पटरी पर सो गया।

रैक प्वाइंट पर खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसके शरीर के दो टुकड़े हो चुके थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर स्थानीय जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजन ने जीआरपी थाना में दिए गए आवेदन में घटना का कारण ट्रेन से फिसलकर बताया है। जीआरपी थानाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव राजाजान गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर मानसी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख अशोक पोद्दार, पश्चिमी ठाठा सरपंच मनोज कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए शोक जताया है।

पेंशन के पैसे को लेकर चल रहा था विवाद : पेंशन के पैसे को लेकर विन्देश्वरी शर्मा का अपने तीन पुत्रों से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसे अपने छोटे पुत्र से विवाद हुआ था। दो पुत्र दिल्ली में रहता है। पत्नी एक रिश्तेदार के यहां गई थी। घर में अक्सर होने वाले विवाद से तंग आकर एसपी के यहां भी शिकायत करने गए थे। जानकारी के अनुसार लगभग छह माह पहले पिता व पुत्र में मारपीट की भी घटना हुई थी। इस मामले में पुत्र ने अपने पिता पर प्राथमिकी के लिए मानसी थाना में आवेदन भी दिया था। इधर तीन माह पहले पैसे का विवाद पश्चिमी ठाठा ग्राम कचहरी में पहुंचा था।

शनिवार की सुबह रोज साथ टहलने वाले उनके सहकर्मी को भी पता नहीं वे आज खुदकुशी कर लेंगे। कुछ अन्य लोगों से बातचीत करते जब उनके सहकर्मी अपने घर पहुंचे ही थे कि सूचना मिली कि विन्देश्वरी शर्मा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। किसी को यह विश्वास नहीं हो रहा था। मानसी रेलवे स्टेशन स्टेशन आकर जब उसके शव को देखा तो दंग रह गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें