वेटरन वर्ग में चैंपियन बने खगड़िया के मनोज कुमार राय
वेटरन वर्ग में चैंपियन बने खगड़िया के मनोज कुमार राय वेटरन वर्ग में चैंपियन बने खगड़िया के मनोज कुमार राय वेटरन वर्ग में चैंपियन बने खगड़िया के मनोज कुमार राय

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के शतरंज खिलाड़ी मनोज कुमार राय बांका खेल भवन में रविवार को आयोजित चौथा मंदार फिडे रेपिड रेटिंग चेस प्रतियोगिता के वेटरन वर्ग में चैंपियन बने। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें अपने खगड़िया के चार स्टार खिलाड़ी क्रमश मनोज कुमार राय, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार सिंह और मोनु कुमार ने भी अपना-अपना दांव चला। मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर सह अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव ने खगड़िया के खिलाड़ियों का परिणाम घोषित करते हुए कहा कि वेटरन वर्ग में मनोज कुमार राय प्रथम स्थान प्राप्त किए।
उन्हें एक शानदार ट्राफी और नकद राशि और शुभम कुमार को मेन प्राइज में दुसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें एक शानदार ट्रॉफी, नगद सात हजार रुपए और प्रशांत कुमार सिंह को विलोव 18 सौ रेटिंग में दुसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें भी एक शानदार ट्रॉफी और नकद पुरस्कार बांका जिला शतरंज संघ कि ओर से अतिथियों ने दिया। मोनू कुमार की सामान्य स्थिति रहीं। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने सोमवार को बताया कि बहुत जल्द अकादमी की ओर से खगड़िया में 46वां निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता होगी। ज्ञात हो कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी की ओर से 45 नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता और 15 निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पहले ही किया जा चुका है। अकादमी का उद्देश्य यह है कि जिले के खिलाड़ी जिला में प्रतियोगिता के माध्यम से अभ्यास करें और बाहर जाकर जिले का नाम रोशन करें।इधर जेके जवाहर, मधुकान्त भारती, युगल किशोर, हर्षवर्द्धन राज, अमित कुमार, संतोष कुमार, अमरनाथ गुप्ता, अभय कुमार विक्की,,विवेक भगत, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, मानव कुमार, गजेंद्र कुमार सहित जिले के कई खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


