मछली पकड़ने के दौरान बुजूर्ग को सांप ने डंसा, मौत
मछली पकड़ने के दौरान बुजूर्ग को सांप ने डंसा, मौतमछली पकड़ने के दौरान बुजूर्ग को सांप ने डंसा, मौतमछली पकड़ने के दौरान बुजूर्ग को सांप ने डंसा, मौतमछली प

खगड़िया । नगर संवाददाता मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी के वार्ड संख्या 15 के एक अधेड़ की सांप ने डंसने से बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय फुचो मंडल के रूप में की गई है। इधर स्थानीय राजकुमारी देवी ने बताया कि फुचो मंडल मछली पकड़ कर उसकी बिक्री कर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे। वे अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी जाल को मछली फंसाने के लिए लगाया था। इसी दौरान जाल में मछली के साथ एक सांप भी फंस गया। इसी बीच किसी तरह से मछुआरा सांप को निकालने का प्रयास कर रहा था।
सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौत की सूचना दी। मृतक के शव को पुलिस ने शव के लिए सदर अस्पताल लाया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




