47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के साथ पटना जिले के दो तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के साथ पटना जिले के दो तस्कर गिरफ्तार47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के साथ पटना जिले के दो तस्कर गिरफ्तार47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के स

47 कार्टन कोडिन कफ सिरप के साथ पटना जिले के दो तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथम पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को एनएच 107 स्थित करुआमोड़ चौक के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में कोडिन कफ सिरप बरामद कर पटना जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चौथम थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से मादक पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 47 कार्टन में रखी कुल 714 लीटर (7140 बोतल, प्रत्येक 100 एमएल) कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना जिले के खुशरूपुर थानान्तर्गत बैकटपुर गांव निवासी देवेन्द्र राय का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार एवं पटना जिला के ही नदी थानान्तर्गत गुलमहीयाचक सबलपुर निवासी स्व. लखनदेव राय का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने 24 बोरा सोयाबड़ी भी बरामद किया है। वहीं पिकअप को जब्त कर लिया है। इस मामले में चौथम थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा तहत कार्रवाई की। वही पुलिस गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुट गई है। इस छापेमारी में चौथम थाना के पुलिस पदाधिकारी,डीआईयू टीम खगड़िया एवं एसटीएफ पटना की टीम शामिल रही। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। छापेमारी में चौथम थानाध्यक्ष के अलावा एसआई भानु प्रताप और पुलिस बल शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।