ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामहेशखूंट: बदमाशों ने चलायी गोली, दहशत

महेशखूंट: बदमाशों ने चलायी गोली, दहशत

बदमाशों ने रविवार को घर जा रहे एक युवक पर गोली चला दी। जिससे आसपास में दहशत फैल गया। हालांकि गोली चलने से एक युवक बाल-बाल बच गया। झिकटिया पंचायत के भदलय निवासी रतन यादव ने बताया कि रविवार को वह घर...

महेशखूंट: बदमाशों ने चलायी गोली, दहशत
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 14 Oct 2019 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

बदमाशों ने रविवार को घर जा रहे एक युवक पर गोली चला दी। जिससे आसपास में दहशत फैल गया। हालांकि गोली चलने से एक युवक बाल-बाल बच गया। झिकटिया पंचायत के भदलय निवासी रतन यादव ने बताया कि रविवार को वह घर का राशन खरीदने महेशखंूट बाजार जा रहा था। इसी बीच जीएन बांध के पास पहले से घात लगाये तीन-चार की संख्या में बदमाशों ने उस पर जान मारने की नीयत से चार-पांच राउंड गोलियां चलाईं।

पर वे किसी तरह अपनी जान बचाकर महेशखंूट थाना पहंुचे। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी भदलय गांव में दो गुटों के बीच कई राउंड गोलियां चली थी। हालांकि रविवार की शाम तक किसी भी गुटों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गई। क्षेत्र में बराबर गोली चलने की घटना से लोग दहशत में हैं। इधर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें