बस स्टैंड चालू नहीं रहने के कारण महिला यात्रियों को हो रही परेशानी

May 06, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

महेशखूंट में बस स्टैंड न होने के कारण महिला यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन यहां स्थिति अलग है। जर्जर बस स्टैंड के कारण यातायात जाम की समस्या बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को समस्या हो रही है।

बस स्टैंड चालू नहीं रहने के कारण महिला यात्रियों को हो रही परेशानी

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट में बस स्टैंड चालू नहीं होने से महिला यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। महिला यात्रियों का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की बातें सरकार से लेकर प्रशासन तक करती है, लेकिन यहां धरातल पर नहीं दिख रही है। महेशखूंट में बस स्टैंड लालू नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड नहीं रहने से चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। बताया कि महेशखूंट रेलवे स्टेशन व एनएच किनारे एक दशक पहले सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराया गया ताकि चौराहे पर जाम नहीं लगे, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से बस स्टैंड जर्जर हो चुका है।

उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच-31 व रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रहने से सैकड़ों लोगो को आवागमन में सुविधा होती थी। लेकिन प्रशासन की अनदेखी से बदहाल है। इस बस स्टैंड में अब गाड़ी नहीं लगती है। सभी वाहनों को एनएच पर ही बेरोकटोक लगाया जा रहा है। जिसके कारण महेशखूंट चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। महेशखूंट चौक से भी काफी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि इस बस स्टैंड का निर्माण 1985 में तत्कालीन डीएम की पहल पर करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से कराया गया था। तब स्टैंड परिसर में 26 स्टॉल, सुलभ शौचालय, यात्री शेड एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जो आज वीरान है। जबकि बस स्टैंड की जर्जरता के कारण यात्री वाहन चालकों ने सड़क को बस स्टैंड बनाकर रखा है। सड़क किनारे सभी वाहनों खड़े कर यात्रियों को उतारते और चढ़ाते हैं। जिसके कारण महेशखूंट चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहती है। उल्लेखनीय है कि महेशखूंट होकर अंतरराज्यीय बसें भी चलती हैं। जिला परिषद अंतर्गत उक्त बस स्टैंड सरकारी उपेक्षा के कारण अस्तित्व विहीन हो गया है। बस पड़ाव के व्यवस्थित होने से वहां कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा जिला परिषद को इससे अच्छी-खासी आय भी हो सकती है। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बस पड़ाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यहां से बंगाल, झारखंड सहित उत्तर बिहार के कई जिलों के अलावा अन्य कई बड़े शहरों के लिए कई बसें चलती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।