ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाबाढ़ के बाद दिख रहा है तबाही का मंजर

बाढ़ के बाद दिख रहा है तबाही का मंजर

बाढ़ के बाद गोगरी व परबत्ता प्रखंड में तबाही का मंजर दिख रहा है। खासकर गोगरी के विभिन्न पंचायत के प्रभावित इलाके में सड़क व पुलिया के ध्वस्त होने से कई इलाके में आवागमन पर असर पड़ा है। रामपुर से...

बाढ़ के बाद दिख रहा है तबाही का मंजर
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 21 Sep 2018 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ के बाद गोगरी व परबत्ता प्रखंड में तबाही का मंजर दिख रहा है। खासकर गोगरी के विभिन्न पंचायत के प्रभावित इलाके में सड़क व पुलिया के ध्वस्त होने से कई इलाके में आवागमन पर असर पड़ा है। रामपुर से भूरिया जाने वाली सड़क बिचली धार के आगे गंडक के पास काफी क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन प्रभावित है।

यही नहीं यहां पर बनाई गई पुलिया को भी बाढ़ ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया हैै। पुलिया व सड़क ध्वस्त होने के कारण गोगरी प्रखंड के तीन गांव भूरिया दियारा, कटघरा, आश्रम टोला का आवागमन तो ध्वस्त हो हुआ ही मुंगेर के दो पंचायत झौवा बहियार व हरिनमार को जोड़ने वाली भी मार्ग इधर से बाधित हो गया है। इधर से मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को अभी पैदल जाना भी मुश्किल है। इस स्थान पर लोग गड्ढे होकर पैदल चलने को मजबूर हैं। यहां हुए बाढ़ की तबाही के कारण लोगों का रास्ता कई माह तक बाधित रहेगी। भूरिया कटघरा के बंटी कुमार, आवेश कुमार आदि ने बताया कि वर्ष 2016 में आई बाढ़ में भी यहां पुलिया टूटी थी। मैन धार होने के कारण यहां बाढ़ के समय पानी का दबाव ज्यादा होता है। वर्ष 2016 में भी यहां बाढ़ के कारण पुलिया ध्वस्त होने से सड़क निर्माण विभाग ने सबक नहीं ली। लोगों ने बताया कि यहां बड़े पुल निर्माण की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें