जिले में चार दिनों तक बारिश की उम्मीद, तापमान में गिरावट के आसार
खगड़िया में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई गई है, अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। किसानों को धान की रोपाई जल्द समाप्त करने और...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी है। इस दौरान तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन अगस्त तक के जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही कहीं-कहीं गरज व बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान अवधि में अगले दो दिनों तक औसतमन 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी।
इसके बाद पछुआ हवा चलने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान गर्मी का असर खासा महसूस भी होगा। इधर बुधवार को धूप का खासा असर महसूस हुआ। मौसम साफ रहा। जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हालांकि तापमान 41 डिग्री जैसा महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही। इधर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। मौसम को देखते हुए किसानों को दी गई जरूरी सलाह: मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से उत्तर बिहार में अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है को देखते हुए धान की रोपाई जल्द समाप्त करने की जरूरत जताई है। वहीं धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के दो से तीन दिन बाद व एक सप्ताह के अंदर जरूरी दवा छिड़काव करने की भी सलाह दी है। जिस धान की फसल 20 से 25 दिन लगे हो गई है। उसमें नेत्रजन की उपरिवेश करने व अगात बोई गई धान फसल में तना छेदक कीट की निगरानी करने को कहा है। वहीं खरीफ मक्का की फसल में कीट व्याधियों व फफंूदी धब्बों की निगरानी करते रहने की सलाह दी है। ऊंचे जमीन में अरहर की बुआई जल्द करें। मिर्च का बीज उथली क्यारियों में करने की सहाल दी गई है। वहीं अन्य फसलों के लिए भी सलाह दी गई। जिले में आज 32 डिग्री सेलिसयस तापमान की उम्मीद: जिले में 31 जुलाई को 40 प्रतिशत बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। इधर पहली अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहेगी। इस दिन 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं आगामी दो अगस्त को अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रह सकती है। जबकि तीन व चार अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी पांच से सात अगस्त तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। वहीं आठ अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच बारिश की भी संभावना बनी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




