उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की शाम विदेशी शराब की बड़ी खेप

खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की शाम विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना पर उत्पाद टीम ने तत्काल कार्रवाई कर जिले के मानसी थानांतर्गत एनएच 31 मटिहानी ढाला के पास से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक की तलाशी में 329 कार्टन से कुल 6132 बोतल विदेशी शराब पायी गई। जिसकी कुल मात्रा 2954.88 लीटर है। बताया गया कि ट्रक में खराब कुरकुरे के बोरी के नीचे छुपाकर धनवाद से दरभंगा शराब की खेप ले जायी जा रही थीं। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान राज्य के चितौड़गढ़ के गोपाल सिंह रावत के रूप में हुई है।
कार्रवाई में उत्पाद इंस्पेक्टर राजा बाबू, बमबम कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो सत्तार अंसारी ने सोमवार को बताया कि होली को लेकर शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष चौकसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



