जिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

जिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादवजिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादवजिले में सड़कों का जाल बिछा

जिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादव

जिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादव जिले में सड़कों का जाल बिछाने का अभियान तेज: कृष्णा कुमारी यादव

65.63 लाख की लागत से निर्मित सड़क और छठ घाट का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

अलौली प्रख्ंाड के सिमराहा पंचायत में चार सड़क व एक छठ घाट का किया गया निर्माण

खगड़िया। नगर संवाददाता।

खगड़िया जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिला परिषद योजना से पंचायतों में पक्की सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुलभ हो रहा है। यह बातें गुरुवार को अलौली प्रखंड के सिमराहा पंचायत में 65.63 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार सड़कों और एक छठ घाट के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कही। इस दौरान श्रीमती यादव ने कहा कि सिमराहा पंचायत के मुजौना वार्ड 10 में पटेल राय खेत से रंजीत राय खेत तक 14.07 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क, छोटी सिमराहा गांव वार्ड 7 में मुख्य सड़क से परीक्षण महतो घर तक 14.11 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य, छोटी सिमराहा वार्ड 7 में रामेश्वर महतो घर से राम लखन महतो डेरा तक 12.40 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क, हरिपुर पंचायत में आरओबी से नंदलाल महतो घर तक 14.10 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क, और रौन पंचायत वार्ड 1 में 11.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट को जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से छठ घाट निर्माण से छठ पर्व के मौके पर व्रतियों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा जिला परिषद योजना के तहत विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा, हम जनता की सेवा को अपनी तीर्थ यात्रा मानते हैं। खगड़िया ही हमारे लिए काशी और काबा है और यहां की जनता हमारे लिए भगवान के समान हैं। विकास के इस सफर में जनता के समर्थन और आशीर्वाद से हमें नई ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान, रोहित पासवान, चंदन कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, सुनील चौरसिया, जिप प्रतिनिधि गौरव कुमार, शुभम कुमार, रौन मुखिया राम इकबाल, पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र यादव ,अमिष अमोल आदि मौजूद थे।

फोटो: 21

कैप्सन: अलौली: सिमराहा पंचायत में जिप योजनाओं का उद्घाटन करती जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।