शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित: जिप अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित: जिप अध्यक्ष शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित

शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित: जिप अध्यक्ष

खगड़िया । नगर संवाददाता जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर कहा कि जिप की संपत्ति या भूखंड पर कार्यालय, जिला परिषद के आदेश एवं अनापत्ति प्राप्त कर ही नप या अनुमंडल कार्यालय के द्वारा अतिक्रमण या ट्रैफिक अवरुद्ध के नाम पर कार्रवाई किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने दिए आवेदन में कहा कि शहर के राजेन्द्र चौक स्थित जिप का भूखंड एक बीघा ग्यारह कट्ठा नौ धूर है। जिसके अंश भाग पर जिला परिषद कार्यालय द्वारा स्थल के महत्व को देखते हुए वर्ष 2015 में आठ गरीब व असहाय फुटकर ठेला विक्रेता को किराया पर दिया गया है।

जिसका मासिक किराया जिला परिषद में जमा है। धूप, वर्षा व सुंदरता के मद्देनजर फुटकर विक्रेता द्वारा जिला परिषद के मौखिक आदेश पर स्वयं शेड निर्माण का आदेश दिया गया। जो जिला परिषद के द्वारा मार्केट क ॉम्पलेक्स बनने के दौरान विक्रेता स्वयं हटा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। वहीं पूर्व से जिप की भूमि, नगर परिषद कार्यालय, परती भूमि, बलुआही बस स्टैंड, डावन टोला स्थित जिप टे्रेचिंग ग्राउंड की जमीन जिला परिषद कार्यालय का बहुमूल्य संपत्ति नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसकी प्रतिलिपि मंत्री नगर एवं आवास विभाग, पंचायती राज मंत्री, नगर एवं आवास विभाग के सचिव, पंचायती राज विभाग के सचिव, मुख्य सचिव, डीएम व डीडीसी को भी दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।