पीपा पुल के धंसे हिस्से को किया दुरुस्त, आज से होगा निर्बाध आवागमन चालू
पीपा पुल के धंसे हिस्से को किया दुरुस्त, आज से होगा निर्बाध आवागमन चालू पीपा पुल के धंसे हिस्से को किया दुरुस्त, आज से होगा निर्बाध आवागमन चालू

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना अंतर्गत कोसी नदी पर बना वीरवास व कपसिया पीपा पुल रविवार को दुरुस्त कर लिया गया। वही शाम में आवागमन का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुल के द्ज्ञिञणी छोर का हिस्सा कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद कटाव होने से गत 28 मई को धंस गया था। शनिवार को पोकलेन मशीन से पुल के धंसे भाग के एक्सटेंशन का काम शुरू किया गया था। गत शुक्रवार को बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था। वही शनिवार को मौसम ठीक रहने पर काम में तेजी आई थी। पुल का दक्षिणी छोर धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर नाव की सवारी करने की मजबूरी पिछले चार दिनों से बनी हुई है।
हालंाकि सरकारी योजना के मुताबिक इस पीपा पुल को आगामी 15 जून तक चालू रखना है। इसके बाद इसे खोलकर अगले साल के लिए सुरक्षित रख दिया जाना है। कई ग्रामीणों ने पुल दुरुस्त होने पर खुशी जतायी है। इधर गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि 1 जून को पुल के निरीक्षण के बाद ही वे चालू होने को लेकर अधिकृत जानकारी दे सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


