
वीरवास कोसी पीपा पुल से बदलेगी इलाके की तस्वीर; घटेगी मधेपुरा की दूरी
वीरवास कोसी पीपा पुल से बदलेगी इलाके की तस्वीर; घटेगी मधेपुरा की दूरी वीरवास कोसी पीपा पुल से बदलेगी इलाके की तस्वीर; घटेगी मधेपुरा की दूरी
खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित बिरवास गांव के समीप कोसी नदी पर बन रहा पीपा पुल, इस क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस पुल के निर्माण से न केवल खगड़िया और मधेपुरा जिले आपस में जुड़ेंगे। खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर से मधेपुरा, सहरसा, सुपौल तथा नेपाल तक का संपर्क भी सुदृढ़ होगा। वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे क्षेत्र के हजारों लोगों को इस पुल के बनने से बड़ी राहत मिलेगी। 14 पंचायतों के लोगों का आवागमन होगा सुलभ: जानकारी के अनुसार यह पीपा पुल मधेपुरा जिले के 'जीरो माइल' से 'कपसिया घाट' तक बनाया जा रहा है।
करीब 500 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर लगभग 25.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके चालू हो जाने के बाद खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर जिले की सीमा से सटे लगभग 14 पंचायतों के एक लाख से अधिक लोगों का आवागमन सुलभ होगा। दूरी कम होने से समय और धन की होगी बचत: स्थानीय निवासी मिलन कुमार ने बताया कि वर्तमान में मधेपुरा के आलमनगर जाने के लिए लोगों को 80 से 90 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। पीपा पुल बन जाने के बाद यह दूरी 20 से 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। उन्होंने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। नाव चालक विक्रम कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पीपा पुल से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में: फिलहाल निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीपा नदी में डाला जा चुका है।उसे जोड़ने और उसपर पथ बनाने का काम अंतिम चरण में है इस पुल का निर्माण पटना की कंपनी रूबी इंडस्ट्रीज फास्टनर्स द्वारा गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री संजीव कुमार सुमन ने बताया कि पीपा पुल कोसी के आंचल में बसे हजारों लोगो की तकदीर बदलने वाली है। वही विधायक के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने बताया कि आलम नगर विधायक नरेंद्र नारायण के भगीरथ प्रयास को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साकार कर बहुत बड़ी सौगात दी है। आगामी 28 जनवरी को पुल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। पुल निर्माण में लगे सहायक अभिंयता बबलू कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आगामी 26 जनवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बोले विधायक: पुल निर्माण की स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मंाग की जा रही थी। इस पुल से खगड़िया व मधेपुरा जिले की दूरी घट जाएगी। आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। बाबूलाल शौर्य, विधायक, परबत्ता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




