खगड़िया जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ टीम चयनित

Mar 01, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ टीम चयनितखगड़िया जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ टीम चयनितखगड़िया जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में य

खगड़िया जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ टीम चयनित

खगड़िया, नगर संवाददाता। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ जिला वॉलीबॉल टीम का चयन शनिवार को किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 65 खिलाड़ियों की सूची में से साल भर के खेल प्रदर्शन के आधाार पर टीम का चयन किय ागया। चयनित खगड़िया जिला यूथ वॉलीबॉल टीम अब बिहार राज्य 20 वीं यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। जो मंझौल, बेगूसराय में आयोजित होगी। टीम की घोषणा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव निखिल कुमार सिंह ने की। चयनित खिलाड़ियों में शुभंकर, चिराग, हेमंत कुमार, हेमंत मिश्रा, नितीश, अनुभव, चंदन, प्रिंस, नवनीत, मोहन, शिवम् एवं सुमित शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में नीलकमल रॉय (बिहार कोचिंग सचिव), पीयूष कुमार, राकेश चौधरी एवं स्मिथ की सक्रिय भूमिका रही।

टीम के साथ अनुभव कुमार टीम मैनेजर के रूप में तथा मुरारी मिश्रा टीम कोच के रूप में रहेंगे। वहीं बिहार के अनुभवी खिलाड़ी अंकुर कुमार और साकेत कुमार भी टीम के साथ मार्गदर्शन हेतु मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजक अशोक चौधरी ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।