ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाखगड़िया : गोली मारकर किसान को किया घायल, रेफर

खगड़िया : गोली मारकर किसान को किया घायल, रेफर

गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मलिया गांव में पूर्व से घात लगाए हथियार बदमाशों ने किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार...

खगड़िया :  गोली मारकर किसान को किया घायल, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 15 Jan 2021 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गोगरी। एक संवाददाता

गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मलिया गांव में पूर्व से घात लगाए हथियार बदमाशों ने किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी मलिया गांव निवासी उपेंद्र चौरसिया का 35 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर चौरसिया बड़हरा गांव के पास अवस्थित अपने बासा से घर लौट रहा था कि बड़ी शिव मंदिर के पास पूर्व से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि जमीन पर वह अचेत गिरा हुआ है। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में लाया। चिकित्सक ने घायल प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया। बताया गया कि दो गोली पीठ में लगी है। परिजनों ने बताया गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जान मारने की पहले धमकी भी दी थी। गोली की घटना पर गोगरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इधर गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पुलिस गोलीकांड की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें