Khagaria Teachers Selected for State Teacher Award 2025 शिक्षक दिवस पर खगड़िया के दो शिक्षक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria Teachers Selected for State Teacher Award 2025

शिक्षक दिवस पर खगड़िया के दो शिक्षक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

शिक्षक दिवस:शिक्षक दिवस पर खगड़िया के दो शिक्षक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानितशिक्षक दिवस पर खगड़िया के दो शिक्षक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 4 Sep 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक दिवस पर खगड़िया के दो शिक्षक  राजकीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षक दिवस पर आगामी पांच सितंबर को पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए खगड़िया जिले से दो शिक्षक चयनित किए गए हैं। जिसमें जिले से सदर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक स्कूल मथुरापुर की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी और गोगरी प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल उसरी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला पांच सितंबर को पटना में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोहपूर्वक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने पुरस्कार के लिए खगड़िया सहित सूबे के 72 शिक्षकों को चयनित किए। इन शिक्षकों को समारोह में बुलाया गया है। इधर डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी जब बखूबी निभाएंगे तो वो खुद सम्मान के पात्र हो जाते हैं।

यह जिले के लिए गौरव की बात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।