Khagaria News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में एसपी ने साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं महिला सशक्तीकरण के लिए किया जागरूक
Khagaria News: फ्लायर:::::::::किसानों को ड्रोन कस्टम हायरिंग की स्थापना करने पर मिलेगा अनुदानकिसानों को ड्रोन कस्टम हायरिंग की स्थापना करने पर मिलेगा अनुदानकिसानों क

Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि महिला महाविद्यालय, खगड़िया में मंगलवार को आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तौसीफ मोहसिन ने एसपी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। अपने संबोधन में एसपी भानु प्रताप सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब छात्राएं स्वयं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एसपी से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। एसपी ने उनके प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए यूपीएससी की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, अध्ययन की निरंतरता और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्राओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वही प्राचार्य डॉ. तौसीफ मोहसिन ने विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों की शैक्षणिक, परीक्षा, छात्रवृत्ति, वित्तीय सहायता, प्रमाण-पत्र एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने छात्राओं से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. कुमार प्रभाष ने एसपी भानु प्रताप सिंह के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री सिंह ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एसपी की पदस्थापना हुई, वहां अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला। उन्होंने कम समय में देश के चर्चित एवं कर्मठ आईपीएस अधिकारियों में अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी प्रियंका ने किया। जबकि डॉ. इंद्रभूषण कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ गौतम, डॉ. उद्यमी, डॉ. उत्तम, डॉ. बेबी कुमारी, डॉ. प्रमिला सिन्हा, नवरत्न कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


