Khagaria News: पेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरित

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

Khagaria News: पेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरितपेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरितपेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरितपें

Khagaria News: पेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरित

Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को शनिवार को डीबीटी के माध्यम से 1,100 रूपए की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किए गए राशि हस्तांतरण का संवाद कक्ष में लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के पात्र वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुगम बनाना है। पेंशन के माध्यम से लाभार्थियों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहयोग मिलता है।पेंशन राशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरण किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में सहायता मिलती है।

यह व्यवस्था पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाती है।जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों में पेंशन राशि जमा होने की पुष्टि कर लें। यदि किसी लाभार्थी के खाते में पेंशन राशि प्राप्त नहीं होती है, तो वे संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में संपर्क करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: पेंशन लाभार्थियों के बीच पेंशन की राशि हस्तांतरित