Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria Online Scholarship Applications Extended Data Entry for Class 1 Students Underway

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

ागर में आज:राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तकराष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तकराष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 7 Sep 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय आय सह मेधा  छात्रवृत्ति  के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 2025-26 के लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने से छूटे लाभार्थी आगामी 15 सितम्बर तक एनएसपी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिसके आधार पर ही एचएम स्तर से सत्यान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पर ही लाभार्थियों को योजना के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी। जानकारी के अनुसार उक्त साल 66 अभ्यर्थी पास किया था। जिसमें से अबतक 39 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कक्षा एक में नामांकित बच्चों की डाटा हो रही इंट्री खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक में नामांकित लिए गए छात्र व छात्राओं की डाटा इंट्री स्कूल स्तर पर की जा रही है।

डीईओ ने सभी स्कूलों के प्रधानों को यू डायस पोर्टल पर ऐसे नामांकित बच्चों की डाटा इंट्री जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। बता दें कि गत सप्ताह से इंट्री शुरू हुई है। यू डायस पोर्टल पर इंट्री के के उपरांत बच्चों की पेन नम्बर जेनरेट होने की बात कही जा रही है। इधर अन्य कक्षाओं में नामांकित बच्चों की डाटा इंट्री करने का आदेश आने पर प्रक्रिया कराई जाने की बात कही जा रही है। शहर में आज सुबह में तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित, की जाएगी मेंटेनेंस खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहरी फीडर व फीडर अंतर्गत कुछ इलाकों में सात सितंबर को मेंटेनेंस के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। इधर शहरी फीडर वन में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। जिससे शहर के मिल रोड, एसडीओ रोड, दाननगर, एनएसी रोड व स्टेशन रोड में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जाहिर है कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एतियात बिजली तार को कवर करने के लिए गार्ड वायर लगाने का काम किया जाएगा। लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं शविार को भी सुबह में आठ बजे से नौ बजे तक बिजली बंद रखकर गार्ड वायर लगाने का काम किया गया। वहीं शहरी फीडर टू अंतर्गत गुलाब नगर, राजेन्द्र नगर, सन्हौली इलाके में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस इलाके में सड़क किनारे बिजली तार से सट रहे पेड़ों की टहनी की छटाई का कार्य किया जाएगा। इधर बिजली जेई राजा कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर शहरी इलाके में बिजली तार को कवर करने के लिए गार्ड वायर लगाया जा रहा है। लगातार कार्य किया जा रहा है। जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रखी जा रही है। सात सितंबर को भी बिजली बंद रखकर गार्ड वायर लगाने का काम किया जाएगा। वहीं गोशाला रोड में ट्री कर्टिंग का काम के लिए बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। जिले में अगले दो दिनों तक तापमान में रहेगी गिरावट पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना औसतमन 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पुरबा हवा खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। नौ सितंबर से गर्मी में थोड़ी राहत रहेगी। साथ ही आसमान में हल्का बादल बने रहने की भी संभावना है। वहीं 11 सितंबर से तापमान में और नरमी आ सकती है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 10 सितंबर तक की जारी पूर्वानुमान में आसमान में हल्के से मध्यम बादल बने रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार भी बना बताया गया है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। इस बीच औसतमन 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि की गई दर्ज : जिले में शनिवार को पारा आसमान चढ़ा रहा। गत दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जिससे भीषण गर्मी का अनुभव हुआ। तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण में खासा उमस बना रहा। जिससे लोग व्याकुल रहे। वहीं लगातार बिजली कटने की समस्या से और परेशानी हुई। तापमान चढ़े रहने से जिले का पारा 42 डिग्री फील हुआ। वैसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रही। इधर औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। जिससे हवा बेअसर रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को धूप में खूब असर रही थी। जिससे उमसभरी गर्मी रहा था। जिससे अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। पर, गर्मी 41 डिग्री जैसा फील हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। गत गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। वहीं तापमान 41 डिग्री जैसा फील हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। औसतमन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली थी। जिससे शाम में हल्की राहत रही। गत बुधवार को भी खासा उमस रहा था। देर शाम में गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई थी। तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही। वहीं गत मंगलवार को धूप का असर रहा था। हालांकि सुबह में हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत दिन में रही थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई थी। जबकि महसूस 39 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रही थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी रहा था। रात में भी खूब उमस रहा था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। जबकि तापमान 44 डिग्री महसूस हुई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। गत रविवार को धूप कड़ा था। पर, सोमवार से कम तापमान दर्ज की गई थी। हालांकि सुबह के समय में आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश भी हुई अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। पर, लोगों को 42 डिग्री जैसा गर्मी महसूस हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। जिले में आज तापमान रहेगी 36 डिग्री सेल्सियस: जिले में सात सितंबर को मौसम खासा गरम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगी। हालांकि आसमान में हल्का बादल रह सकता है। वहीं आठ सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज की जा सकती है। वहीं नौ व 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 11 व 12 सितम्बर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज की जा सकती है। 13 सितम्बर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं 14 व 15 सितम्बर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। इधर 12 सितम्बर को आसमान में बादल के साथ चालीस प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस बीच आसमान में बादल रहने की उम्मीद भी की जा रही है। अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा तीन घंटे विलंब खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा तीन घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने घंटे देरी से चली। वही 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से चल रही थी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।