ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाखगड़िया: बम विस्फोट से एक की मौत, दो बालक घायल

खगड़िया: बम विस्फोट से एक की मौत, दो बालक घायल

जिले के गोगरी थानांतर्गत भगवान हाईस्कूल मैदान स्थित एक जर्जर क्रीड़ा भवन में रविवार को बम ब्लास्ट की से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वही दो अन्य...

खगड़िया: बम विस्फोट से एक की मौत, दो बालक घायल
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 28 Feb 2021 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

गोगरी/खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम

जिले के गोगरी थानांतर्गत भगवान हाईस्कूल मैदान स्थित एक जर्जर क्रीड़ा भवन में रविवार को बम ब्लास्ट की से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वही दो अन्य बालक घायल हो गए। मृत बालक बड़ीचक गांव निवासी मो. कासिम का पुत्र मो.कुर्बान बताया जा रहा है। घायल बच्चों में बड़ीचक गांव के ही मो. उम्मत के 10 वर्षीय पुत्र मो. इंजिल व मो.मोनाजिर के 10 वर्षीय पुत्र मो.अफसार शामिल हैं। घायल बच्चों को आसपास के लोगों द्वारा आनन-फानन में गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चे की उंगलियां जख्मी हुए। वही आंख में बारूद पड़े। डॉक्टर ने दोनों बालकों को खतरे से बाहर बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैदान के पास तीनों बच्चे गेंद खेल रहे थे। बम ब्लास्ट में तीनों बच्चे घटना में घायल हो गये। घायल मो.कुर्बान को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही कुर्बान की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ मनोज् कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय व सीओ कुमार रविन्द्र नाथ पहुंचकर घायल बच्चों से पूछताछ की। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे वे छह-सात साथियों के साथ गेंद खेल रहे थे। गेंद क्रीड़ा भवन से सटे झाड़ी में चला गया। जिसे निकालने के लिए कुर्बान गया। वह गेंद के साथ एक पॉलीथिन में लिपटा हुआ डब्बा भी निकालकर क्रीड़ा भवन से बाहर निकल रहा था। इसी बीच बम ब्लास्ट कर गया। बम ब्लास्ट होने से वह घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसका शरीर का चिथड़ा हो गया। बम ब्लास्ट की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित घेराबंदी कर मामले की जांच की। घटनास्थल पर एसपी अमितेश कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया। जायजा के बाद उन्होंने कहा कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें