पीसीसी सड़क क ा हुआ निर्माण, कुंआ का कराया गया जीर्णोद्धार
पीसीसी सड़क क ा हुआ निर्माण, कुंआ का कराया गया जीर्णोद्धारपीसीसी सड़क क ा हुआ निर्माण, कुंआ का कराया गया जीर्णोद्धारपीसीसी सड़क क ा हुआ निर्माण, कुंआ का

खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या-27 एवं वार्ड संख्या-26 में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान वार्ड संख्या-27 अंतर्गत सूर्य मंदिर चौक के समीप वर्मा सेल जाने वाले रास्ते में लगभग 24 लाख 66 हजार 400 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति द्वारा किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण खासकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और जलजमाव की वजह से राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी होती थी। अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वार्ड संख्या 26 का कुआं जीर्णोद्धार
वहीं वार्ड संख्या 26 अंतर्गत सूर्य मंदिर चौक के काली मंदिर जाने वाले रास्ते में करीब 2 लाख 85 हजार रुपये की लागत से कुआं जीर्णोद्धार कार्य कराया गया, जिसका उद्घाटन भी नगर सभापति ने किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुआं काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। धार्मिक स्थल के समीप होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कुएं का जीर्णोद्धार कार्य क्षेत्र के लोगों एवं श्रद्धालुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए और लोगों को मूलभूत समस्याओं से राहत मिले।
नगर परिषद की योजनाएँ
उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, जल निकासी, स्वच्छता एवं पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को सीधे उसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रही है। मौके पर अंकित कुमार, रौशन कुमार, शिवनाथ सिंह, मोनी देवी, जयमाला देवी, चांदनी देवी, रामजतन सिंह, अंकित कुमार यादव, सुमित कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, सोनू मेजर, सचिन कुमार, कुणाल मेजर, बिट्टू कुमार, मुरारी पोद्दार, विनय मिश्रा, भूषण मिश्रा, मिथलेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, निर्मल मिश्रा, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फोटो: 33
कैप्सन : सोमवार को शहर के सुर्यमंदिर चौक के निकट पीसीसी सड़क का उद्घाटन करती नप सभापति अर्चना कुमारी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


