नगर क्षेत्र के सभी जगहों के हाई टेंशन तार होंगे ऊँचे और सुव्यवस्थित: सभापति

Feb 27, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

नगर क्षेत्र के सभी जगहों के हाई टेंशन तार होंगे ऊँचे और सुव्यवस्थित: सभापतिनगर क्षेत्र के सभी जगहों के हाई टेंशन तार होंगे ऊँचे और सुव्यवस्थित: सभापति

नगर क्षेत्र के सभी जगहों के हाई टेंशन तार होंगे ऊँचे और सुव्यवस्थित: सभापति

खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में लगे हाइटेंशन तार को उंचा एवं सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम नवीन कुमार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से खगड़िया शहर के सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास को लेकर कई बिन्दुओं पर जानकारी साझा की है। इसमें मुख्य रूप से नगर क्षेत्र में फैले हाई टेंशन विद्युत तारों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ऊँचा किए जाने तथा सभी विद्युत पोलों को एक समरूप और सीधी लाइन में स्थापित करने की मांग की गई है। कहा कि शहर के कई हिस्सों में हाई टेंशन तार अपेक्षाकृत नीचे हैं, जो न केवल जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक हैं, बल्कि भविष्य में सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि स्टेशन रोड क्षेत्र में हाई टेंशन तारों को लंबा पोल लगाकर ऊंचा किया गया, जिससे सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का स्वरूप भी अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक हुआ है। कहा कि इसी मॉडल को नगर परिषद खगड़िया के सभी शहरी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। विशेष रूप से डेकोरेटिव लाइट पोल, तिरंगा लाइट, स्ट्रीट स्केप डेवलपमेंट, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए विद्युत संरचना का पुनर्संयोजन आवश्यक बताया गया है। कहा कि अगर सुनियोजित ढंग से कार्य नहीं किया गया तो भविष्य में बार-बार निर्माण, संसाधनों की बर्बादी और तकनीकी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह कार्य नगर के दीर्घकालिक मास्टर प्लान के अनुरूप कराया जाना चाहिए, ताकि एक बार में ही सुव्यवस्थित एवं टिकाऊ व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इधर पत्रकारों को संबोधित करते हुए नप सभापति ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया को आधुनिक, सुरक्षित और सुंदर स्वरूप देना हमारा लक्ष्य है। विद्युत तारों की ऊँचाई और पोलों की सुव्यवस्थित स्थापना केवल सौंदर्य का प्रश्न नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और भविष्य की विकास योजनाओं से जुड़ा विषय है। यदि हम अभी संरचनात्मक सुधार कर लेते हैं तो आने वाले वर्षों में नगर का विकास और सुगमता से आगे बढ़ेगा। फोटो: नाम से कैप्सन: अर्चना कुमारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।