Khagaria News: परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक होगा आयोजन

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक होगा आयोजन परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक होगा आयोजन परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक होग

Khagaria News: परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक होगा आयोजन

Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी पीएचसी में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारी, समस्त विभागों के सहकर्मीगण, जनप्रतिनिधि, 20सूत्री सदस्यगण का संयुक्त बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का 31 जुलाई तक आयोजन होगा। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में बताया कि हम दो हमारे दो को आधार बनाकर समाज को जागरूक किया जाय। मानसी अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध है , आशा, जीविका और सेविका के संयुक्त सहयोग से खगड़िया में मानसी बेहतर होगा।

वही जीविका में बैठक कर कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय मानसी का उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा। आगे राशन कार्ड में नाम जोड़ने और राशन कार्ड बनाने का जो अभियान 13 अगस्त तक चलेगा इस अभियान में राशन् ाकार्ड संतृप्त कराना है। मौके पर सीडीपीओ पुतुल कुमारी, जीविका बीपीएम घनश्याम दीनबंधु, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार एवं बीस सूत्री सदस्य राजा राम सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।