Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria Medical College Launches First MBBS Batch with Inspirational Ceremony
श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम बैच के क्लास का हुआ शुभारंभ

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम बैच के क्लास का हुआ शुभारंभ

संक्षेप:

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम बैच के क्लास का हुआ शुभारंभश्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में प्रथम बैच के क्लास

Dec 02, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया । नगर संवाददाता श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, खगड़िया में ंमगलवार से एमबीबीएस शिक्षा की प्रथम बैच की कक्षा का शुभारंभ समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिसे सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विवेकानंद, प्राचार्य प्रो. उमाशंकर सिंह, उपप्राचार्य, शहीद प्रभुनारायण अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सीमा राय, उपाधीक्षक एवं संरक्षिका डॉ. रीना रूबी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात मेडिकल शिक्षा के महत्व एवं भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. उमाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्थान के इतिहास का स्वर्णिम आरंभ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभिन्न राज्यों और विविध भाषाईझ्रसांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आए छात्रों ने नामांकन कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्र-छात्राओं की संज्ञान में आया हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। उपप्राचार्य सह नामांकन प्रभारी प्रो. जाहित इकबाल ने कहा कि छात्र किसी भी असुविधा को बताने में संकोच न करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्राचार्य का 30 वर्षों के मेडिकल अनुभव का संदर्भ संस्थान के लिए एक विशाल अकादमिक धरोहर के समान है, जिसके कारण गुणवत्ता एवं अनुशासन की उत्कृष्ट परंपरा स्थापित होगी।मालूम हो कि प्राचार्य जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज भागलपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य और आंख विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।उप प्राचार्य बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी में लंबा अनुभव है। डॉ. विवेकानंद ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य है कि प्रथम बैच के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बनें। शहीद प्रभुनारायण अस्पताल की अधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा राय ने रोगी सेवा, स्वयं के स्वास्थ्य और चिकित्सा शुचिता पर मार्गदर्शन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने कहा कि यह संस्थान उन्नीस वर्षों की निरंतर मेहनत, जनसहयोग और सेवा-भावना का परिणाम है, जिसने इसे वर्तमान मुकाम तक पहुंचाया है। वही आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े मनोरंजन जी. ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक बताया कि खुश रहकर पढ़ाई करने से मन में शांति और सीखने की क्षमता बनी रहती है। रोगी कल्याण समिति के पी.सी. घोष ने विद्यार्थियों को समझदारी, विवेक और चिकित्सकीय जिम्मेदारी का मार्गदर्शन दिया। डॉ. अमर सत्यम ने अनुशासन, आदर, कर्म और नैतिक दायित्वों की महत्ता समझाते हुए कहा कि छात्रों को बेकार की गतिविधियों से दूर रहकर दो मुख्य उद्देश्य सीखना और सेवा पर केंद्रित रहना चाहिए। ऑस्ट्रेलियन एनआरआई विवेक उमरांव ने कहा कि संस्थान को बेहतर दिशा देने का प्रयास निरंतर जारी है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शम्मा फिरदौस रब्बानी ने किया। इस समारोह में प्रर्चाय डान.उमाशंकर सिंह, उप प्राचार्य डा.जाहित इकबाल, अस्पताल अधीक्षक डा सीमा राय,उपाधीक्षक डा शमा फ़रिदौस रब्बानी, सामाजिक कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार, रोगी कल्याण के अध्यक्ष पीसी घोष, विवेक उमरांव एवं आर्ट आफ लिविंग के मनोरंजन को डॉ विवेकानंद द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।