जदयू जिलाध्यक्ष का आज होगा चुनाव, तैयारी पूरी
जदयू जिलाध्यक्ष का आज होगा चुनाव, तैयारी पूरी जदयू जिलाध्यक्ष का आज होगा चुनाव, तैयारी पूरी जदयू जिलाध्यक्ष का आज होगा चुनाव, तैयारी पूरी

खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के एक विवाह भवन मेंजदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को होगा। जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा ने शनिवार को बताया कि जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिक तैयारी पूरी पूरी कर ली गई है। शहर के आर्य समाज स्कूल परिसर स्थित मंगलम विवाह भवन में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया उसी दिन संपन्न कराई जाएगी। इस संगठनात्मक चुनाव में नव-निर्वाचित प्रखंड एवं नगर परिषद अध्यक्षों द्वारा नामित डेलिगेट्स मतदान करेंगे। नगर पंचायत विकास में होगा अव्वल: मुख्य पार्षद खगड़िया। एक प्रतिनिधि मानसी नगर पंचायत विकास के मामले में अव्वल होगा।
यह बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने खुटिया में नवनिर्मित सड़क व नाला के उद्घाटन के बाद कही। इस मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, वार्ड पार्षद बबीता देवी, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, विभूति कुमार, मनीष कुमार, गुणेश्वर यादव, पांडव यादव, अनूपलाल यादव, मंटू यादव, इन्द्रदेव यादव, रामू यादव, देवेश कुमार, पंकज कुमार, नगर पंचायत कर्मी युद्धिष्ठिर कुमार, अविनाश कुमार, नवीन पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो: 25 कैप्शन: मानसी: नवनिर्मित सड़क व नाला का उद्घाटन करती नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी। फ्लायर:::::: धान अधिप्राप्ति में खगड़िया सूबे में 19वें स्थान पर अब 31 मार्च तक होगी धान की खरीदारी अब तक 29 हजार 49 एमटी धान की हुई है खरीदारी खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया जिला धान अधिप्राप्ति में वर्त्तमान में 19वें स्थान पर है। बताया जा रहा है कि पूर्व में विभाग द्वारा 28 फरवरी तक ही धान की खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध अब तक 29 हजार 49 एमटी धान की खरीदारी जिले के विभिन्न पैक्सों व व्यापार मंडल के द्वारा किया जा सका है। हालांकि खगड़िया जिले का लक्ष्य 37 हजार 621 एमटी निर्धारित है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अब आगामी 31 मार्च तक धान की खरीदारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।हालांकि अब देखने वाला समय ही बताएगा कि जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा हो पाएगा अथवा नहीं। सूबे में धान की खरीदारी, किसानों को भुगतान को लेकर किए गए रैकिंग में खगड़िया जिला शनिवार को 19वें स्थान पर रहा। अलौली में सर्वाधिक 969 किसानों से की गई है धान की खरीदारी: सहाकारिता विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक सर्वाधिक 969 किसानों ने अपने धान की बिक्री सरकारी स्तर पर की। वहीं बेलदौर में 933, चौथम में 832, गोगरी में 722, खगड़िया में 655, मानसी में 462 व परबत्ता में 251 किसानों से धान की खरीदारी की गई। बेलदौर में 6848 एमटी धान की हुई खरीदारी: जिले के विभिन्न प्रखंडों में 77 पैक्सों व तीन व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीदारी की जा रही है। इसमें से अलौली में 17 पैक्सों व एक व्यापार मंडल के द्वारा 6301 एमटी धान की खरीदारी की गई है। वहीं बेलदौर में दस पैक्सों के द्वारा 6848 एमटी धान की खरीदारी हुई है। वहीं चौथम में 11 पैक्सों व एक व्यापार मंडल के द्वारा 4714 एमटी धान की खरीदारी की गई है। जबकि गोगरी प्रखंड में 14 पैकसें के द्वारा 5058 एमटी, खगड़िया प्रखंड में 2549 एमटी, वहीं मानसी में 2559 एमटी, परबत्ता में तीन पैक्सों व एक व्यापार मंडल के द्वारा 1041 एमटी धान की खरीदारी की गई है। इधर लगातार अधिक से अधिक मात्रा में धान की खरीदाारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। किस प्रखंड में क्या है लक्ष्य: प्रखंड लक्ष्य(एमटी में) मानसी 2441.48 एमटी चौथम 5867.08 एमटी बेलदौर 10479.38 एमटी अलौली 7716.17 एमटी गोगरी 6356.78 एमटी परबत्ता 922.71 एमटी खगड़िया 3837.40 एमटी कुल 37621 एमटी बोले अधिकारी: जिले में अब तक 29049 एमटी धान की खरीदारी की जा चुकी है। नियमित रूप से धान खरीदारी की मॉनिटरिंग की जा रही है। सुदर्शन राम, डीसीओ, खगड़िया। फोटो: 32 कैप्सन: अलौली प्रखंड के एक पैक्स में की जा रही धान कीखरीदारी का जायजा लेने पहुंचे डीसीओ। शराब के ठिकाने से पुलिस ने हथियार के साथ एक तस्कर को दबोचा गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गोगरी के एएसपी साक्षी कुमारी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी के दिशा निर्देश पर हथियार एवं शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में महेशखूंट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सपहा गांव में अरविंद यादव के पुत्र पंशु कुमार देशी शराब का कारोबार करता है। पुलिस की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी किया तो पंशु कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ महेशखूंट थाना में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में दारोगा प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, कंचन कुमारी एवं सशत्र बल शामिल थे। फोटो- 24 कैप्शन: गोगरी एसडीपीओ कार्यालय में आरोपी के महेशखूंट थाना के पुलिस। होली को लेकर शराबियों और कारोबारियों पर रहेगी नजर, उत्पाद पुलिस कर रही छापेमारी होली के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग सख्त; खगड़िया में तीन विशेष टीमों का गठन खगड़िया। निज प्रतिनिधि आगामी होली को लेकर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग, खगड़िया ने कमर कस ली है। उत्पाद निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी और वाहन जाँच अभियान चलाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। वहीं जागरूकता वाहन द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। तीन विशेष टीमों का हुआ गठन: जिले के मुख्य मार्गों, होटलों और ढाबों की निगरानी के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तीन अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी। टीम ए में नगर, चित्रगुप्तनगर और मोरकाही क्षेत्रों में कमान संभालेगी। टीम बी अलौली, गंगौर और बहादुरपुर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगी। टीम सी मुफ्फसिल, मानसी और चौथम थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाएगी। कड़ी निगरानी और तत्काल कार्रवाई हो रही है। उत्पाद विभाग के अनुसार इन टीमों को न केवल उनके आवंटित क्षेत्रों में बल्कि गुप्त सूचना मिलने पर अन्य क्षेत्रों में भी तत्काल छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करना और मिलावटी या अवैध शराब की आपूर्ति को पूरी तरह रोकना है। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने शनिवार को बताया कि उत्पाद विभाग ने आम जनता से शराब के अवैध शराब की बिक्री या निर्माण से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



