होली में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, 195 जगहों पर दंडाधिकारी किए गए हैं तैनात
होली में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, 195 जगहों पर दंडाधिकारी किए गए हैं तैनात होली में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, 195 जगहों पर दंडाधिकारी किए ग

खगड़िया, नगर संवाददाता रंगों के महापर्व होली पूरी तरह से शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनें। इसके लिए जिले में हुड़दंगियों की प्रशासन व पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसको लेकर चार हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जिले में तीन व चार मार्च को होली मनाया जाना है। ऐसे में इन दोनों दिनों के लिए जिले के विभिन्न 195 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया जा चुका है। जो हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेगी। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों द्वारा भी गश्ती को तेज कर दी गई है।
जबकि एक क्यूआरटी की टीम भी लगातार निगरानी करती रहेगी। वहीं जिले में विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। जबकि होली पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के लगभग साढ़े चार हजार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 112 की टीम भी रहेगी विशेष रूप से निगरानी में: जिले मेंहोली के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। इसके लिए डायल 112 की टीम भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में रहंगी। जिससे कॉल मिलने के साथ ही घटनास्थल की ओर तुरंत रवाना हो सके। इसके अलावा हर थानों को विशेष रूप से चौकस रहने के साथ साथ अपने अपनेसूचना तंत्र को मजबूत रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं। होली के दौरान अगर कोई भ्ीा व्यक्ति अनावश्यक हंगामा करने का प्रयास करेगा अथवा किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया जाएगा तो ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। महिलाओं पर अभद्रता एवं छींटाकशी करने वालों पर रहेगी नजर: डीएम नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने होली पर्व को लेकर संयुक्त आदेश जारी करते हुए जहां दंडाधिकिारयों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। वहीं दूसरी ओर होली के मौके पर महिलाओं के साथ अभद्रता एवं छींटाकशी करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई, अश्लील गायन, कीचड़, धूल आदि से होली खेले जाने से तनावपूर्ण स्थिति तथा कभी कभी सांप्रदायिक भावना उत्पन्न होती है। महत्वपूर्ण नंबर: नाम व नंबर डीएम 9473191420 06244- 222134 एसपी 9031828210 06244-222086 06244-222053 डीडीसी 9031071562 एडीएम 9473191421 एसडीओ, खगड़िया 9473191422 एसडीओ, गोगरी 9473191423 डीएसपी मुख्यालय 9031828219 सदर एसडीपीओ: 9031828230 खगड़िया थाना: 9031828230 चित्रगुप्तनगर थाना: 9031828208 मानसी थाना: 9031828211 गोगरी थाना: 9031828213 अलौली थाना: 90318206 महेशखूंट थाना: 9031828215 पसराहा थाना: 9031828216 बेलदौर थाना: 9031828214 परबत्ता थाना: 9031828217 चौथम थाना: 9031828223 मुफस्सिल थाना: 9031828209 पौरा थाना: 9031058071 कंट्रोल रूम: 06244-222135 फायर: 748580 5868 सदर अस्पताल: 8544421492 डायल 112 नियंत्रण कक्ष: 9031832887
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



