Khagaria News: लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम लंबित का

लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता अपने अपने विभागों के लंबित कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय अवधि के दौरान पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के साथ-साथ कार्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के पेंशन संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा चौकीदारों के सेवान्त लाभ से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कहा कि आपदा के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में नियमानुसार देय अनुग्रह अनुदान एवं अन्य सहायता राशि के भुगतान से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र लाभार्थियों को ससमय सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं डीएम ने कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कार्यालयों में कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लंबित कार्यों और सहायता मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

दस्तावेजों के रखरखाव को लेकर भी दिया निर्देश: कार्यालयों में अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने, अनावश्यक एवं अनुपयोगी फाइलों की नियमानुसार समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा।

अभिलेख रखरखाव और कार्यालय व्यवस्था पर जोर

उन्होंने कार्यालयों की स्थापना संबंधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा फाइलों एवं अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करने की भ्ीा बात कही। जिससे प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन हो और आम लोगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान डीडीसी श्रेया श्री, एडीएम पुष्पेश कुमार, एडीएम लोक शिकायत मो ज्याउर्ररहमान, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुगंध, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦डीएम ने लंबित कार्यों को लेकर क्या निर्देश दिए?−
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: लंबित कार्यों का करें त्वरित निष्पादन, सुस्ती नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम