जल संचयन से जुड़ी योजनाओ प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन: डीएम

Apr 07, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

जल संचयन से जुड़ी योजनाओ प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन: डीएमजल संचयन से जुड़ी योजनाओ प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन: डीएमजल संचयन से जुड़ी योज

जल संचयन से जुड़ी योजनाओ प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन: डीएम

खगड़िया । नगर संवाददाता जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी 2.0 की लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सोमवार को डीएम नवीन कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत जिले को सात हजार योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 15 कार्यान्वयन विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जल संचयन से जुड़ी योजनाओं, जैसे सोख्ता निर्माण, निजी पोखर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट आदि को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया जाए तथा अधिक से अधिक योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए गंभीरता से कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रविष्टि जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रगति की प्रभावी निगरानी की जा सके। बैठक के दौरान डीएम ने सभी प्रखंडों में ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रैली, जागरूकता अभियान एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।