Khagaria News: निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्यों का करें क्रियान्वयन: डीएम
Khagaria News: निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्यों का करें क्रियान्वयन: डीएमनिर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्यों का करें क्रियान्वयन: डीएमनि

Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं का निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीकेसे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर नेप्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला योजना कार्यालय, लघु सिंचाई प्रमंडल, खगड़िया, पथ प्रमंडल, खगड़िया, विद्युत प्रमंडल, खगड़िया, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बुडको सहित अन्य तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सभी संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों में लंबित भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। डीएम ने सीओ, डीसीएलआर व एसडीओ के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं डीएम ने लंबित निविदा प्रक्रियाओ को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित विभाग से अविलंब मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यों का निष्पादन करें। डीएम ने तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाएं सीधे आमजनों के हित से जुड़ी हैं। ऐसे में किसी भी योजना या परियोजना को अनावश्यक रूप से लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही, कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका समाधान सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में संबंधित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीडीसी श्रुति श्री समेत सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।


