Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKhagaria Assembly Election Results Postal Voting Impact Revealed
पोस्टल बैलेट वोटिंग में भी एनडीए को जिले के चार में से तीन विधानसभा में रही बढ़त

पोस्टल बैलेट वोटिंग में भी एनडीए को जिले के चार में से तीन विधानसभा में रही बढ़त

संक्षेप:

फ्लायर:पोस्टल बैलेट वोटिंग में भी एनडीए को जिले के चार में से तीन विधानसभा में रही बढ़तपोस्टल बैलेट वोटिंग में भी एनडीए को जिले के चार में से तीन विधान

Nov 17, 2025 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया, रवि शंकर/नगर संवाददाता। खगड़िया जिले के चारों विधानसभा के चुनाव परिणामों के अंतर इस बार जीत का काफी ज्यादा रहा। ऐसे में पोस्टल वोटिंग के परिणाम पर कोई प्रभाव किसी भी प्रत्याशी को पड़ा। मतदान कार्य में लगे कर्मियों ने पोस्टल वोटिंग के जरिए अपनी वोटिंग की। जिले के चारों विधानसभा में 3048 पोस्टल बैलेट से वोटिंग हुई। इसमें से खगड़िया विधानसभा में सर्वाधिक 909 मत मिले। जबकि परबत्ता विधानसभा में 873 मत पड़े। वहीं अलौली में सबसे कम 571 एवं बेलदौर विधानसभा में 695 मत पड़े। मिली जानकारी के अनुसार पोस्टल वोटिंग के दौरान तीन विधानसभा में एनडीए ने बढ़त बनाई, हालांकि एक विधानसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी को अधिक मत मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेलदौर विधानसभा में पन्नालाल सिंह पटेल को मिले 307 मत: बेलदौर विधानसभा में विजयी प्रत्याशी जदयू के पन्नालाल सिंह पटेल व कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश निषाद के बीच पोस्टर बैलेट के बीच मतों का अंतर सिर्फ 14 मतों का रहा। पन्नालाल सिंह पटेल को 307 मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को भी 293 मत मिले। वहीं आप के राहुल कुमार बसु एक मत मिले। वहीं बसपा के विद्यानंद यादव को तीन मत, सुनीता शर्मा को 18, अजय कुमार व अटल बिहारी को दो दो मत, अवधेश कुमार को चार, जनसुराज पार्टी के गजेन्द्र कुमार सिंह को 35 मत मिले। वहीं आईआईपी के तनिशा भारती को 20 मत मिले। जबकि रंधीर केशरी को एक, डॉ रवि कुमार को पांच, नोटा को चार मत मिले। हालांकि शिव नारायण सिंह व जमील अहमद को पोस्टल वोटिंग के दौरान किसी ने भी वोटिंग नहीं की। अलौली में जदयू के रामचंद्र सदा को 322 तो राजद को मिले मात्र 148 मत: अलौली विधानसभा में 571 पोस्टल बैलेट वोटिंग में सर्वाधिक 322 मत जदयू के रामचंद्र सदा को मिले। वहीं राजद के रामवृक्ष सदा को 148 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि रालोजपा प्रत्याशी यशराज को 75 मत मिले। वहीं बसपा के दशरथ राम को सात मत, जनसुराज को 17 मत व नोटा को सिर्फ दो मत पोस्टल बैलेट वोटिंग के दौरान मिले। परबत्ता विस में बाबूलाल शौर्य को मिले 418 मत : परबत्ता विधानसभा में लोजपा आर के बाबूलाल शौर्य को 418 मत मिले। वहीं बसपा के रॉबिन स्मिथ को मात्र 18 मत तो राजद के डॉ संजीव कुमार को 385 मत मिले। वहीं नरेश प्रसाद सिंह को तीन, जनसुराज के विनय कुमार वरूण को 47 व नोटा को दो मत मिले। खगड़िया विधानसभा में दो प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट वोटिंग में नहीं मिले एक भी मत: खगड़िया विधानसभा में सर्वाधिक 909 मत पोस्टल बैलेट में पड़े। इसमें से निर्दलीय प्रत्याशी ललन कुमार व अमिताभ कुमार को एक भी मत नहीं मिले। जबकि नोट में छह मत पड़े। जबकि शिक्षक नेता सह निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह 109 मत पड़े। वहीं मधु कुमार भारती को छह, टिंकु कुमार लहेरी को एक, विनय कुमार वर्मा को पांच, नवीन कुमार को दो, जनसुराज के जयंती पटेल को 47, जदयू के बबलू मंडल को 331 एवं कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कुमार को 402 मत पोस्टल वोटिंग के दौरान पड़े।