खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता
जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घायल युवक राजकिशोर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार बताया जा रहा है। घायल युवक को आनन-फानन में मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बदमाशों की संख्या चार बतायी गई। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।