पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश ने गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण
पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश ने गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश ने गोगरी अनुमंड

खगड़िया । विधि संवाददाता पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी का निरीक्षण किया। इससे पहले न्यायाधीश माता कात्यायनी में पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात गोगरी कोर्ट पहुंचे। जहां कोर्ट भवन का चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। वहींं पौधरोपण भी किए। गोगरी अधिवक्ता संघ में माननीय न्यायाधीश का वहां के अधिवक्ताओं ने स्वागत किए। अपराह्न में निरीक्षी न्यायाधीश जिला विधिज्ञ संघ खगड़िया पहुंचेे जहां संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह, महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य अधिवक्तागण ने माल्यार्पण कर स्वागत किए।
अध्यक्ष श्री यादव ने एक अभिनंदन सह मांग पत्र न्यायमूर्ति को समर्पित किया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इस संघ भवन में लगभग चार सौ अधिवक्ता के बैठने की जगह है। जबकि 15 सौ से अधिक अधिवक्ताओं के नाम रजिस्टर्ड हैं। जमीन एवं भवन के अभाव में अधिवक्तागण खुले आसमान में वृक्ष के नीचे बैठकर भी विधि व्यवसाय करते आ रहे हैं। महिला अधिवक्ता के लिए कॉमन कक्ष एवं शौचालय का अभाव, कंप्यूटर हॉल एवं सुसज्जित पुस्तकालय का अभाव, अधिवक्तागण को गाड़ी पार्किंग एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं है। मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने का अनुरोध किया गया। निरीक्षी न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता के बिना न्याय संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनसे जितना हो सकेगा वे जरूर प्रयास करेंगे। इसके बाद न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के बैठक में हिस्सा लिए। अन्य समस्याओं की तहकीकात और विमर्श भी प्रधान जिला जज राजेश कुमार बच्चन से किए। निरीक्षी न्यायधीश को मोमेंटो आदि भेंट करते हुए सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने विदाई दी।

