Khagaria News: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर्ति ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय व गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

Khagaria News: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर्ति ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय व गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षणपटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर

Khagaria News: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर्ति ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय व गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता उच्च न्यायालय, पटना के जस्टिस सह निरीक्षी न्यायमूर्ति आलोक कुमार ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर खगड़िया में एटीएम और कैंटीन का फीता काटकर उदघाटन किए। इसके उपरांत न्यायालय कैदी हाजत कंपाउंड के सामने कई वृक्षारोपण भी किए। मौके पर सभी न्यायाधीशगण, विधिज्ञ संघ खगड़िया के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कोर्ट के कर्मचारीगण उपस्थित थे। न्यायमूर्ति ने पॉक्सो कोर्ट का भी निरीक्षण किया।वही व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति का स्वागत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार बच्चन एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार न्यायमूर्ति ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, गोगरी व मंडल कारा खगड़िया का निरीक्षण किया।

वही सिविल कोर्ट खगड़िया के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। साथ ही दो किन्नरों को आवासीय जमीन का पर्चा भी दिया गया। इस अवसर पर एसपी भानुप्रताप सिंह, वरीय उपसमाहर्ता कौशिकी कश्यप आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर्ति ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय व गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण