जदयू सदस्यता अभियान में आयी तेजी, विभिन्न प्रखंडों में लगेंगे शिविर
जदयू सदस्यता अभियान में आयी तेजी, विभिन्न प्रखंडों में लगेंगे शिविर जदयू सदस्यता अभियान में आयी तेजी, विभिन्न प्रखंडों में लगेंगे शिविर जदयू सदस्यता अ

खगड़िया। नगर संवाददाता जनता दल यूनाइटेड के वर्ष 2025 से 2028 तक नवीकरण के लिए चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शुक्रवार को जदयू कार्यालय में की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से अभियान को लेकर फीडबैक लिया तथा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करते हुए उसे पार करने के लिए अभियान को और अधिक गति देने का सुझाव दिया। सदर विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने बताया कि 13 दिसम्बर को सदर विधायक के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई है।
कहा कि 21 दिसम्बर को बेलदौर प्रखंड के उसराहा में, 22 दिसम्बर को गोगरी मारवाड़ी धर्मशाला, 23 दिसम्बर को परबत्ता, 24 दिसम्बर को अलौली, 25 को मानसी प्रखंड, 26 दिसम्बर को चौथम प्रखंड तथा 28 दिसम्बर को सदर प्रखंड के कासीमपुर में सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, प्रवक्ता र् राकेश पासवान शास्त्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव फिरदौस आलम, पंकज कुमार चौधरी, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, नगर परिषद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जदयू नेता शनिचर सदा, संतोष कुमार साह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




