JD U Reappoints Vinay Singh and Manoj Kumar as District Leaders in Khagaria जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनय रोशन, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsJD U Reappoints Vinay Singh and Manoj Kumar as District Leaders in Khagaria

जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनय रोशन

खगड़िया में, जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद ने विनय सिंह रोशन कुशवाहा को जिलाध्यक्ष और मनोज कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव के रूप में दोबारा जिम्मेदारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 30 Dec 2024 12:52 AM
share Share
Follow Us on
जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनय रोशन

खगड़ियाा। जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद ने विनय सिंह रोशन कुशवाहा को प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दोबारा जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं मथुरापुर निवासी मनोज कुमार सिंह को प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी लगातार दूसरी बार सौंपी है। इधर दोनों पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने जो उन पर भरोसा जताया है। उसे निश्चित रूप से आने वाले दिनों में प्रकोष्ठ के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प को पूरा करेंगे। इधर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों के मजबूत करने के उद्देश्य से श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद ने दोनों पार्टी पदाधिकारियों पर दोबारा भरोसा जताया है। मौके पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, तकनीकी प्रकोष्ठ के चौथम प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा शाही, प्रकोष्ठ के अलौली प्रखंड अध्यक्ष रंजन सदा, गोगरी प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव, जिला महासचिव संतोष सिंह पटेल एवं प्रशांत कुमार आदि ने भी बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।