जदयू की विधानसभावार बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा
खगड़िया में जनता दल यूनाइटेड ने 'आपके द्वार' अभियान के तहत मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। बेलदौर और परवत्ता विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इस बैठक में बीएलए-2 की भूमिका...

खगड़िया। नगर संवाददाता जनता दल यूनाइटेड के द्वारा सुशासन के सार, आपके द्वार अभियान के तहत मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बेलदौर व परवत्ता विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बेलदौर में यह बैठक पिपरा स्थित एक विवाह भवन में चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में तथा संचालन राजेश कुमार चन्द्रवंशी ने किया। वहीं परवत्ता में यह बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह की अध्यक्षता में व संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल मंडल ने किया। बैठकके दौरान जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार ने कहा कि बीएलए-2 की भूमिका इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बीएलए-2 ही सुनिश्चित करें कि सही मतदाता सूची में जुड़े और फर्जी या मृत मतदाता हटे यह काम दावा आपत्ति के समय सीमा के भीतर कराना जरूरी है। वहीं महादलित आयोग के राज्य अध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा दी गई मतदाता सूची को शीघ्र बीएलए-2 तक पहुंचाना ज़रूरी है, क्योंकि अभियान की सफलता इन्हीं की सक्रियता पर निर्भर है। उन्होंने सही व निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी इस अभियान को पूरी ताकत से चला रही है। उन्होंने इसे जनहित व लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। बैठक में विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, सुनील कुमार सिंह, महासचिव अनुज कुमार शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम ने भी संबोधित किया। मौके पर जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, बूलेन झा, प्रवीण पटेल, राजीव भाई पटेल, मनोज कुमार सिंह, चन्दन यादव, संजय सिंह, राधे पासवान, देवेन्द्र चौरसिया, योगेन्द्र सिंह, पृथ्वीचंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, बीएलए-2 कार्यकर्ता व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


