Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsJayanthi Patel Advocates for Inclusive Development in Khagaria Election Rally
चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि स्थायी और समावेशी विकास का अवसर: जयंती

चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि स्थायी और समावेशी विकास का अवसर: जयंती

संक्षेप:

खगड़िया प्रखंड के माड़र दक्षिण में जनसुराज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्री जयंती पटेल ने सभा में कहा कि यह चुनाव स्थायी विकास का अवसर है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी...

Sep 16, 2025 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया प्रखंड क्षेत्र के माड़र दक्षिण में जनसुराज द्वारा कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। इस दौरान जनसुराज नेत्री जयंती पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए अपने विकासपरक विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि स्थायी और समावेशी विकास का अवसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल मुख्य समस्याएं है। अगर वे चुनाव जीतकर आती है तो इन सब समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हम सबका चुनाव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विकास अब कोई सपना नहीं, हमारा अधिकार है। इसलिए सत्ता परिवर्त्तन जरूरी है। इस मौके पर समाजसेवी सुमन पटेल, पार्टी नेता कमलेश पटेल, रामचंद्र सदा, राज कुशवाहा, विशाल,कविता पटेल, सीमा पटेल, अभिषेक, जय यादव, मतीन आदि मौजूद थे।