
शेखपुरा व एकनियां में परिवार लाभ कार्ड का किया गया वितरण
शेखपुरा व एकनियां में परिवार लाभ कार्ड का किया गया वितरणशेखपुरा व एकनियां में परिवार कार्ड का किया गयाशेखपुरा व एकनियां में परिवार कार्ड का किया गयाशे
खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के जनुसराज पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनुसराज नेता सह शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर जनसुराज पार्टी के द्वारा बनाए जा रहे परिवार लाभ कार्ड का स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का परिवार लाभ कार्ड बनवाया गया। जिसके तहत शेखपुरा के वार्ड संख्या-3, नगर पंचायत मानसी अंतर्गत एकनियां के वार्ड संख्या - 07, मथुरापुर के भगत टोला अंतर्गत वार्ड संख्या- 11 एवं नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या - 36 अंतर्गत रांको एवं नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत वार्ड संख्या 08 के नवटोलिया में परिवार लाभ कार्ड का स्टॉल लगाया गया।

स्टॉल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना मनीष सिंह ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में जिप सदस्य ने कहा कि जनसुराज का यह प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कहा कि इस पहल से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं उन्होंने इस बार अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के लिए बिहार में बदलाव करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस मौके पर रामविजय पंडित, महेंद्र यादव, देवानंद, दीपक, चिंपू, ऋषभ, बंटी, अजय, रोबिन और आनंद सहित कई अन्य मौजूद रहे। फोटो: 21 कैप्सन: रांकों में स्टॉल का उद्घाटन करती जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह। अलौली : तीन दिनों से बिजली के अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान अहुना गांव में दो दिनों से बिजली बाधित 33 केवी इन्सुलेंटर नहीं कर रहा काम, दस घंटे भी ठीक से नहीं मिलती बिजली अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से अनियमित बिजली आपूतिर्ि के कारण प्रखंडवासियों क ो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर उपभोक्ता सिकन्दर राम, शशि भूषण सिंह, श्याम देव तांती आदि ने बताया कि मंगलवार को आठ घंटे एवं गुरुवार को दस घंटे तक लगातार बिजली बाधित रही। बिजली कीय आपूर्ति की भी गई को ट्रिप करने की समस्या बरकरार रही। बताया गया कि बछौता सब स्टेशन से हरिपुर के बीच लाइन में खराबी आ गई। कर्मियों द्वारा इन्सुलेटर की खराबी बताया गया है। चांदपुरा खुर्द के मुखिया जयजय राम एवं पूर्व मुखिया चन्द्र किशोर रजक ने बताया कि यहां तो दो दिनों से बिजली की आपूर्ति ही नहीं की गई। ऐसी स्थिति यहां लगातार बनी रहती है। आक्रोश में उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता को आवेदन देकर बिजली व्यवस्था करने की मांग की है। दिए आवेदन में कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग शनिवार को मुख्य सड़क जाम करेंगे। इधर जेई अनुपम कुमार ने बताया कि मौसम के कारण कठिनाई आयी है। समस्या को ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरु कर दी गई है। खगड़िया एवं नवगछिया स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड आवंटन से सोनपुर मंडल को मिलेगा राजस्व खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार एवं राजस्व सृजन की दिशा में एक और सकारात्मक कदम उठाया गया है। गत बुधवार को को ई-नीलामी मॉड्यूल के माध्यम से खगड़िया एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड के दो लॉट आवंटित किए गए। दोनों लॉट का कुल वार्षिक अनुबंध मूल्य चौबीस लाख अस्सी हज़ार सात सौ सत्तर रुपये तय हुआ है। खगड़िया स्टेशन के उत्तर की ओर पार्किंग लॉट का वार्षिक अनुबंध मूल्य 17.09 लाख है। इस अनुबंध से सोनपुर मंडल को अगले तीन वर्षों में लगभग 74.42 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, यात्री आराम, सुरक्षा एवं राजस्व सृजन से जुड़े कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। गोगरी: प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सको को बांटा प्रमाण-पत्र गोगरी, एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में द्वितीय बैच के प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को बिहार प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में दर्जनों ग्रामीण चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र निर्गत कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी है। बिहार सरकार ने एनआईओएस से उत्तीर्ण कराकर प्राथमिक उपचार करने के लिए मूल प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. मंकेश कुमार, जिला महासचिव अमरेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. ब्यूटीलाल तांती,डॉ. संतोष कुमार,डॉ. गणेश कुमार, डॉ. रणजी कुमार साह, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. संजना रानी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. जमाल अंसारी, डॉ. रफीक आलम, डॉ. अमित उर्फ़ राहुल कुमार, डॉ. मुकेश कुमार निराला, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शम्भू यादव आदि ग्रामीण चिकित्सक ने अपना अपना मूल प्रमाण पत्र प्राप्त किया। फोटो- 7 अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में ग्रामीण चिकित्सको को प्रमाण पत्र देते। आशा हत्याकांड: पांचवें दिन भी हत्यारे की नहीं हुई शिनाख्त मृतका के करीबी भी हैं शक के दायरे में पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर कर रही है जांच गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्किपुर कोठी की रहने वाली आशा कार्यकर्ता 43 वर्षीय पूनम वर्मा का धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या करने की घटना की गुत्थी पांचवे दिन भी नहीं सुलझ सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे की शिनाख्त कर ली जाएगी। पुलिस अनुसंधान में हत्या की गुत्थी सुलझने के करीब पुलिस पहुंच रही है। पुलिस की जांच में मृतका के करीबी पर हत्या करने का शक है। हालांकि पुलिस ठोस सबूत जुटाने में जुटी हुई है। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ में आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। बारी-बारी से पूछताछ के बाद पीआर बाउंड पर मुक्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारे ने आशा कर्मी की हत्या कर उनके मोबाइल लेकर चले गए थे। पुलिस मृतका के मोबाइल एवं संदिग्ध आरोपी के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। सीडीआर से हत्यारे का सबूत मिलेगा तब कांड की गुत्थी सुलझ जायगी। स्थानीय लोगों की नजर पुलिस के जांच पर टिकी हुई है। लोगों में उत्सुकता बना हुआ है कि आखिर कौन है जो आशा कर्मी की दिन दहाड़े निर्मम हत्या किया ? किनके इशारे घटना का अंजाम दिया गया? गोग़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार के बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि आशा कार्यकर्ता मुश्किपुर कोठी के रहनेवाले स्व ज्ञान किशोर सिंह उर्फ डमरू की पत्नी है। मृतका पूनम वर्मा अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कर्मी है और एएनएम की डिग्री लेकर अपने निजी आवास पर प्रसव कराने का काम भी करती थी। उस आवास में वह अकेली रहकर प्रसव कराने एवं प्रसव महिला का सलाह देने का काम करती थी। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया था। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आशा हत्याकांड का जल्द की खुलासा हो जायगा। वैज्ञानिक जांच के सहारे पुलिस हत्यारे के करीब पहुंच रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


