मई दिवस पर श्रम विभाग ने दी श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी
पेज पांच की लीड:मई दिवस पर श्रम विभाग ने दी श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारीमई दिवस पर श्रम विभाग ने दी श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारीमई दिवस पर श

खगड़िया । नगर संवाददाता अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग श्रमिकों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को विभाग की हर योजनाओं का समय-समय पर लाभ दिया जा रहा है। यह बातें अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर संयुक्त श्रम भवन में आयोजित कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में श्रम अधीक्षक उमेश कुमार राय ने कही। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं मसलन बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2011, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं कल्याणकारी योजनाओं के अलावा श्रम अधिनियमों चार नए कोड वेतन, सामाजिक सुरक्षा औद्योगिक संबंध और कार्य स्थितियों में सुरक्षात्मक लागू किए गए हैं। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बालकृष्ण यादव, अजय शंकर देव, अभय कुमार राय ने श्रमिकों के हितों में प्राधिकार द्वारा कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अहमियत के बारे मे ंजानकारी दी गई। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार, कन्हैया कुमार, प्रदीप कुमार, मनोरंजन कुमार, मनोहर कुमार, सुमित कुमार सुमन आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


