
मानवाधिकार दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
मानवाधिकार दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित मानवाधिकार दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
खगड़िया । विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जागरूकता शिविर एवं खेल शिक्षा विधि चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन से खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए नामों की सूची भी मांगी गई थी।

जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा जिलान्तर्गत खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन की अध्यक्षता में विधिक सेवा सदन में जागरूकता शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, खगड़िया, मुंसिफ, खगड़िया आदि द्वारा मानवाधिकार के प्रति जागरूकता के विषय पर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात जिले के कुल पांच महिलाओं प्राची कुमारी (खेल), सलोनी सिंह ( शिक्षा), उपासना कुमारी (चिकित्सा), शिखा गुप्ता (विधि) तथा आरती साहु (विधि) को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सम्मानित किया गया। प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा सम्मानित होने वाले सभी महिलाओं को भविष्य में आगे बढ़ने और अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्राधिकार हमेशा उनकी मदद करने सदैव तत्पर हैं। सम्मानित होने वाले सभी महिलाएं अत्यंत खुश और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मनोज कुमार द्विवेदी, एडीजे श्री संजय कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार-2, पुष्पम कुमार झा, प्रभाकर झा, न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव प्रसाद यादव एवं सचिव श्री नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, मानवाधिकार के विशेष लोक अभियोजक श्री जितेंद्र कुमार, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, एलएडीसी आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कई और कार्यक्रम भी आयोजित कराए गए। मंडल कारा, खगड़िया में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार के प्रति बंदियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही साथ पर्यवेक्षण गृह खगड़िया एवं श्यामलाल राष्ट्रीय उच्च विद्यालय खगड़िया में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


