बेहतर मार्गदर्शन से कार्य निष्पादन करना होता था आसान

बेहतर मार्गदर्शन से कार्य निष्पादन करना होता था आसान

संक्षेप:

खगड़िया में प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने डीपीओ नीशीथ प्रणीत सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीओ हमेशा शिक्षकों के लिए मित्रवत रहे हैं और समस्याओं का समाधान...

Sep 06, 2025 04:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया । नगर संवाददाता बेहतर मागदर्शन से कार्य निष्पादन करना काफी आसान होता था। डीपीओ स्थापना नीशीथ प्रणीत सिंह अधिकारी नहीं बल्कि मित्र के रूप में हमेशा उनलोगों से व्यवहार किया जो शिक्षकों के लिए काफी प्रेरणादायक साबित हुआ। यह बातें प्राथमिक विद्यालय प्रतापनगर में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह के मौके पर अपने संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि जब भी वे लोग अपनी समस्याओं को लेकर डीपीओ के पास पहुंचते थे तो काफी बेहतर तरीके से उनलोगों के समस्याओं का हल किया जाता था। समय-समय पर दिया गया मागदर्शन भी काफी सराहनीय रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर एचएम चंद्रमणी मिश्र आदि थे।