Khagaria News: डीपीआरओ ने किया पंचायत सरकार भवन निर्माण का निरीक्षण
Khagaria News: डीपीआरओ ने किया पंचायत सरकार भवन निर्माण का निरीक्षण डीपीआरओ ने किया पंचायत सरकार भवन निर्माण का निरीक्षण डीपीआरओ ने किया पंचायत सरकार भवन निर्माण का

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता इतमादी पंचायत के सरस्वती नगर गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण डीपीआरओ राकेश कुमार ने प्रखंड एवं अंचल स्तरीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने काम बंद रहने के कारणों के बारे में मौके पर उपस्थित संवेदक प्रतिनिधि से विस्तार से जानकारी ली। संवेदक प्रतिनिधि ने अधिकारियों को विभाग के द्वारा आवंटन नहीं देने की बात बताते हुए कहा कि आवंटन मिलने पर कार्य को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में डीपीआरओ के अलावा बीडीओ सौरव कुमार, आरओ सत्यनारायण झा, बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान, पंचायत के मुखिया हिटलर शर्मा साथ में थे।
निरीक्षणोपरान्त अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का ढांचा लगभग तैयार है। आवंटन के अभाव में कार्य बाधित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


